राज्य में को-ऑपरेटिव बैंकों के क्लर्क , प्रबन्धको के 164 पदों के परीक्षा परिणाम घोषित!
69 पदों के लिए तीन माह के भीतर पुनः परीक्षा होगी: डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री!
देहरादून : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से को-ओपरेटिव बैंकों के लिए क्लर्क और प्रबंधकों की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कुल 233 पदों में से
164 पदों का रिजल्ट घोषित किए गए हैं शेष 69 रिक्त पदों में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।
इन पदों के लिए तीन माह के भीतर परीक्षा कराई जाएगी।
उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए क्लर्क और प्रबंधकों की परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि कोऑपरेटिव बैंकों में दूसरी बार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और उत्कृष्टता के साथ की गई है। डॉ. रावत ने इस बात पर जोर दिया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित की गई। उनका प्राथमिक लक्ष्य था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में इन आवश्यक भूमिकाओं में सेवा करने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन हो। डॉ रावत ने कहा कि, 69 पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल पाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए 3 माह के भीतर परीक्षा कराई जा जाएगी। इसके लिए उन्होंने रजिस्टार कोऑपरेटिव को निर्देश दिए हैं।
रजिस्टार कोऑपरेटिव श्री आलोक कुमार पांडेय ने बताया है कि परीक्षा में मेटल डिटेक्टर, सीसी टीवी कैमरे, बायोमैट्रिक का प्रयोग किया गया। परीक्षा पूरी पारदर्शिता से कराई गई।
आईबीपीएस ने 11 जिला सहकारी बैंकों में कनिष्ठ लिपिक 162 में से 154 पदों कनिष्ठ शाखा प्रबंधक 54 पदों में 10 पद पर , वरिष्ठ शाखा प्रबंधक 9 पदों में 9 पदों पर अभ्यार्थी चयनित हुए हैं। राज्य सहकारी बैंक में सभी मैनेजर के 2 पद , सहायक प्रबंधक के दो पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।
रजिस्टार कोऑपरेटिव श्री पांडेय ने बताया कि सामान्य श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु कट ऑफ मेरिट वर्ग वार पूर्णांक का 40 प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु पूर्णांक का 40 प्रतिशत, अन्य पिछडा वर्ग श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु पूर्णांक का 35 प्रतिशत, अनुसूचित जाति श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु पूर्णांक का 30 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति श्रेणी व सम्बन्धित उप श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु पूर्णांक का 30 प्रतिशत रहा।
सहकारिता सचिव श्री दिलीप जावलकर ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि वह सहकारी बैंकों को नए आयामों में पहुँचाये।
गौरतलब है कि राज्य के 10 डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंकों व एक राज्य सहकारी बैंकों में
दूसरी बार सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आईबीपीएस के माध्यम से परीक्षा करा कर इन पदों को भरा है। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक खूब मुनाफे में हैं काफी अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए थे। इस लिए यह नियुक्तियाँ जरूरी समझी जा रही थी।
सफल अभ्यर्थियों की सूची सहकारिता विभाग की वेबसाईट www.cooperative.uk.gov.in पर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
