देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला…जब बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
केदारनाथ के साथ ही पंच केदारों में तृतीय केदार माने जाने वाले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम और पंच केदार यात्रा पर आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
तुंगनाथ धाम की उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होकर विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आज धाम पहुंची, जिसके बाद विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए।
तुंगनाथ धाम की खासियत
समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में शामिल है। यह पंच केदारों में तीसरे स्थान पर आता है और भगवान शिव की भुजाओं के रूप में पूजित है।
मान्यता है कि महाभारत के बाद पांडवों ने यहां भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। मंदिर की प्राचीन पत्थर शैली और इसकी आध्यात्मिक आभा श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करती है।
धाम के पास स्थित चंद्रशिला शिखर भी पर्यटकों और ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है…जहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
