पिथौरागढ़: आदि कैलाश यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार यात्रा को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट की ऑनलाइन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। श्रद्धालु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे…जबकि परमिट धारचूला कार्यालय से जारी किए जाएंगे।
वहीं जोलिंगकोंग स्थित शिव धाम के कपाट 1 मई 2026 से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सुरक्षा, संचार और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

