कोटद्वार। लैंसडौन तहसील क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश मोहन के रूप में हुई है…जो डबरालस्यू, लैंसडौन का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राकेश मोहन ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण प्रारंभिक कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी ने इसे लैंसडौन कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट को सौंपी गई।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और विभिन्न साक्ष्यों को एकत्र किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी राकेश मोहन को हरिद्वार जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड :(दुखद) शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा का पावर सेंटर बदला, हल्दूचौड़ से खिसककर मोटाहल्दू बना पावर सेंटर
उत्तराखंड में यहां शिव मंदिर में दफन मिले दो साधुओं के शव, इलाके में फैली सनसनी
सीएम धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर किए
उत्तराखंड में कुछ उद्योगों के लिए महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेजा प्रस्ताव
नैनीताल : यहां लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिवर
कांवड़ मेले से पहले रोडवेज का बड़ा फैसला, साधारण बसों के रूट में बड़ा बदलाव
देहरादून मसूरी रोड को अग्रिम आदेशों तक बंद 
