देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लंबे समय से अटैच (संबद्ध) चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती के स्थान पर वापस भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में विभाग के महानिदेशक कार्यालय से आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर अटैच किया गया था…उन्हें तुरंत कार्यमुक्त कर उनके मूल कार्यस्थल पर भेजा जाए। सभी मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित कर्मचारी बिना देरी अपने मूल पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

विभाग ने आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि जून 2026 और उसके बाद का वेतन केवल उसी कर्मचारी को मिलेगा जो अपने मूल तैनाती स्थल पर उपस्थित होकर कार्य करेगा।
महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को इसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
आदेश की प्रमुख बातें
अटैच सभी अधिकारी और कर्मचारी मूल तैनाती स्थल पर लौटेंगे।
जिलों और मंडलों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश।
जून 2026 से वेतन उपस्थिति के आधार पर जारी होगा।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।
सभी अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट सुनिश्चित करने के निर्देश।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
