रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी युवती की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटते समय उसका दुपट्टा एक चलती मोटर में फंस गया…जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी 25 वर्षीय नीरजा एक ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में कार्यरत थी। शुक्रवार को वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गई थी। शाम को शिफ्ट खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग की बजाय वह एक संकरी गली से गुजर रही थी…जहां एक मोटर चल रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मोटर में फंस गया और वह संतुलन खोकर जमीन पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया…लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
