हल्द्वानी। आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, धनराशि वापसी, अवैध कब्जे और साइबर उत्पीड़न से जुड़े कई मामले सामने आए…जिनमें अधिकांश मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में एक निजी स्कूल से जुड़े भूमि विवाद का मामला भी सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल संचालन के लिए लीज पर ली गई भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आयुक्त ने शिकायतकर्ता को नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की सलाह दी।

एक अन्य मामले में महिला ने शिकायत की कि उनके दिवंगत पति द्वारा दिए गए लाखों रुपये में से पूरी रकम वापस नहीं की गई है। इस पर आयुक्त ने संबंधित पक्षों को अगली जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए और मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
प्रॉपर्टी से जुड़े एक मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि प्लॉट खरीदने के लिए धनराशि देने के बाद जमीन का सौदा पूरा नहीं हो पाया और उनकी रकम फंस गई। आयुक्त ने मामले की जानकारी लेते हुए शेष धनराशि वापस दिलाने के लिए संबंधित पक्ष को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित करने की शिकायत भी सामने आई। इस मामले में आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
