रामनगर/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कालाढूंगी स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट में आयोजित ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना 5.0” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर से आए कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक कवि सम्मेलन नहीं…बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों की रचना नहीं करते…बल्कि समाज को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य भी करते हैं। उनकी रचनाएं समाज को आईना दिखाने के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी कवियों और साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी लेखनी ने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई और समाज को एकजुट करने का काम किया।
उन्होंने प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर और डॉ. हरिओम पंवार के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इन रचनाकारों ने कविता को मंचों से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाया है और युवाओं को साहित्य से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रहा है। यहां के साहित्यकारों और लोकचिंतकों ने अपनी रचनाओं से समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि राज्य की साहित्यिक परंपरा आज भी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई कवियों, कवित्रियों और साहित्यकारों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं…बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और परिवर्तन की भावना का सम्मान है।
इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, कवि डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पंवार सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
