अल्मोड़ा। जलवायु परिवर्तन और कृषि संरक्षण को लेकर अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेती, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं…बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी खेती, मिट्टी और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश की ताकत हैं और मिट्टी हमारी संस्कृति में मां के समान पूजनीय है। इसलिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने, पानी का सही उपयोग करने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ योजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की खेती को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पॉलीहाउस, फलोत्पादन, सुगंधित फसलों, कोल्ड स्टोरेज और मेगा फूड पार्क जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों ने कृषि संरक्षण, मिट्टी संवर्धन और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
