लालकुआं। गौला नदी के विभिन्न गेटों से कई दिनों से अवैध खनन एवं सरेंडर वाहनों के चलने की शिकायत के बाद परिवहन विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में कई ऐसे वाहन पकड़े गए जो प्रपत्रों को आरटीओ ऑफिस में सरेंडर करा चुके हैं, किन्तु बिना कागजों के ओवरलोडेड खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रेयाल के निर्देश पर की गई उक्त कार्रवाई के दौरान खनन से जुड़े वाहनों में भारी अनियमित पाई गई है। जिलाधिकारी द्वारा
निर्देशित किया गया हैं कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडे द्वारा 3 टीमों का गठन करते हुए गौला खनन क्षेत्र में अभियान चलाया गया। आज के इस अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए तथा पांच ओवरलोडेड डंपर वाहनों को सीज किया गया, यह अभियान बेरी पड़ाव गेट, आंवला चौकी गेट, मोटाहल्दु गेट, और लालकुआं गेट शामिल रहा। गौला खनन क्षेत्र के गेटों पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन जितेन्द्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पाण्डेय, परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कांडपाल तथा इनकी प्रवर्तन कार्मिकों की टीम द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक अनाधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह अपील की है कि जिन्होंने अपने वाहनों के प्रपत्र सरेंडर करा दिए हैं, वह किसी भी दशा में वाहन संचालित न करें। यदि संचालित करना है, तो अपने वाहनों के कागज आरटीओ ऑफिस से प्राप्त कर नियम सम्मत तरीके से अपना वाहन संचार संचालित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
