ऋषिकेश : उत्तराखंड में घूमने आए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ऋषिकेश के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा किनारे सेल्फी लेते समय एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया। वहीं…टिहरी जिले में तोताघाटी के पास चारधाम यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई…जिसमें कुछ यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार…गाजियाबाद और फरीदाबाद से दो परिवार उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे और कौड़ियाला के एक होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम सभी लोग गंगा किनारे घूमने और फोटो खींचने पहुंचे। इसी दौरान गाजियाबाद निवासी 43 वर्षीय आशीष जैन का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। देर शाम तक टीम नदी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी रही। बताया गया कि आशीष जैन पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
उधर…रविवार सुबह ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई गई है।
बस में कुल 39 यात्री सवार थे। हादसे में 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आईं…जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
