टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में रविवार सुबह चारधाम यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका…जिससे बस सड़क पर पलट गई।
बस में कुल 39 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस…स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एसडीआरएफ के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 