हल्द्वानी में पत्रकारों का एकजुट स्वर: SSP नैनीताल से मिलकर सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग
“पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि” — SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश
हल्द्वानी, 22 अप्रैल 2026।
हल्द्वानी में पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से मुलाकात कर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनलों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल किए जाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल जिला इकाई के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट एवं जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत ओर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार SSP कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ ही पत्रकारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब चैनल संचालक व्यक्तिगत लाभ के लिए पत्रकारों के खिलाफ झूठी व भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे मीडिया की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है।
पत्रकार यूनियन ने प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएं, और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई।
इस पर SSP नैनीताल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने या सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे सभी व्यक्तियों एवं अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है, जिसके प्रति प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पत्रकारों की एकजुटता और जागरूकता ने यह स्पष्ट कर दिया कि मीडिया अपने सम्मान और विश्वसनीयता की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
