नैनीताल: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ललित मोहन रयाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए प्रसव केंद्र बढ़ाने और सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैनात करने को कहा।
डीएम ने निर्देश दिए कि हर गर्भवती महिला की पंजीकरण के दिन से लगातार निगरानी की जाए और प्रत्येक का बर्थ प्लान तैयार रखा जाए। होम डिलीवरी के मामलों की समीक्षा कर कमियां दूर करने के भी निर्देश दिए गए।
लिंगानुपात में गिरावट पर चिंता जताते हुए पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त निगरानी और छापेमारी के आदेश दिए गए।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत चालान बढ़ाने और स्कूलों में सख्ती करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं 7 मई को होने वाले कृमि मुक्ति दिवस को लेकर तैयारियां तेज करने को कहा गया….ताकि अधिक से अधिक बच्चों को दवा दी जा सके।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हाई रिस्क गांवों में एक्स-रे जांच अभियान जारी है। डीएम ने लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान
शादी का वादा, होटल और फिर दूरी! 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज किया केस
धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन 

