नैनीताल: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि इस बार व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अब टैक्सी चालकों, नाव संचालकों, घोड़ा चालकों और होटल स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सत्यापन कोई भी व्यक्ति पर्यटन कार्य में शामिल नहीं होगा। वहीं अवैध होमस्टे और सड़क किनारे लगने वाले ठेला-फड़ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है। भीमताल, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्र में ट्रैफिक सुचारु रखने, शटल सेवा लागू करने और बाहरी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की तैयारी है। पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी प्रशासन सख्त है। टैक्सी में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है और प्लास्टिक-पॉलीथिन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन का दावा है कि इस बार नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



शादी का वादा, होटल और फिर दूरी! 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज किया केस
धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद 

