भीमताल: खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेेहरागांव के निरीक्षण के दौरान दो विभागीय कार्मिकों के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाह कार्मिकों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक एवं बीईओ कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये साथ ही उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर भी नहीं होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त की और दोनों के वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये।
उन्होंने अनुपस्थित बीईओ केसी चौहान ग्रोवर के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण 11ः30 बजे समाप्त होेने पर भी बीईओ कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाये थे।
इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक, उच्चतर विद्यालय का। भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 116 बच्चों में से 88 बच्चे उपस्थित पाये गये साथ ही विद्यालय का स्टाफ शतप्रतिशत उपस्थित पाये जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी बच्चों से रूबरू हुये और बच्चों की परेशानियों से भी अवगत हुये। उन्होंने बच्चों से कहा पढाई के साथ ही खेल भी खेलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिये कि प्रयोगशाला में अधिक से अधिक बच्चों को प्रैक्टिकल करायें साथ ही पुस्तकालय का नियमित उपयोग से बच्चों में दक्षता विकसित होती है।
इस अवसर पर जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय के छात्र संजू से मुख्य विकास अधिकारी ने मुलाकात के दौरान उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि भविष्य में कठोर परिश्रम कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
