देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को गति देने के लिए 124 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में आधारभूत ढांचा, पेयजल, आपदा प्रबंधन और कुम्भ मेला 2027 की तैयारियां शामिल हैं।
देहरादून में नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए 7.51 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं…वहीं अल्मोड़ा में ADR केंद्र के लिए 14 लाख मंजूर हुए हैं। न्यू कैंट रोड को 2 लेन से 3 लेन करने के लिए 12 करोड़ और रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 39 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

पौड़ी जेल में आवासीय भवन, सहसपुर में पुल निर्माण और रिखणीखाल में सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास किया गया है।
कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत घाटों और पुलों के पुनरुद्धार के लिए 50.23 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा विभिन्न जिलों में पार्क, मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।
एक अन्य अहम फैसले में देहरादून के कनक चौक का नाम बदलकर अब “शहीद केसरी चंद चौक” किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
