देहरादून : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-58/ उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 14 मार्च, 2024 में विज्ञापित सहायक अध्यापक (एल०टी०) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के 13 जनपदों के 153 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी।
उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजियां अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि औपबंधिक उत्तर-कुंजियों के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक 02 सितम्बर, 2024 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियां / प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए दिनांक 28 अगस्त, 2024 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।
अतः सभी अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां / प्रत्यावेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्तियां / प्रत्यावेदनों के संबंध में सहायक सामग्री / साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। दिनांक 02 सितम्बर, 2024 की सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त आपत्तियां / प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 