हरिद्वार : तीर्थ सनातन नगरी के गरहमीरपपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को धामी सरकार का बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुमन नगर , सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई अवैध मजार पर कारवाई करने से एक माह पहले यहां नोटिस दिया था और खादिमों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा था, समय मियाद बीत जाने के बाद आज सुबह इस अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर मौजूद एसडीएम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कारवाई से पूर्व खादिमों ने अपने जरूरी सामान को स्वयं हटा लिया।
सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से पहले सभी प्रकार की विधिक कार्रवाई पूरी की गई ।डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने के सरकार के अभियान के तहत ये कारवाई की गई है।इस अभियान में 8 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।सीएम पुष्कर सिंह धामी कहते रहे है कि देवभूमि उत्तराखंड विशेषकर सनातन क्षेत्र हरिद्वार का सांस्कृतिक स्वरूप बना रहे इस ओर सरकार काम कर रहीहै अभी तक ,6 सौ ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा दिया गया है जहां हरी नीली चादर बिछाकर पाखंड का धंधा चलाया जाता था।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
