हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के अंतर्गत तीन पानी से मंडी नवीन मंडी के बीच मार्ग चौड़ीकरण एवं वर्षा जल निकासी हेतु गतिमान कार्यों को धरातल पर लाने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा 28 मार्च को मार्च मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बने 152 अतिक्रमणकारियों को लोक निर्माण विभाग की भूमि से एवं 75 व्यक्तियों को सिंचाई विभाग की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने नोटिस दिए गए थे, यद्यपि अधिकतर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम शरू कर दिया है , लेकिन तीन व्यक्तियों रामेश्वरी चौहान, रेखा चौहान एवं हर्ष चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा दिए गए नोटिसों को उच्च न्यायालय नैनीताल में चुनौती दी गई थी।
जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जिला प्रशासन को अपना पक्ष रखने हेतु निर्देश दिए गए थे, उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा न्यायालय को आज सुनवाई के दौरान वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई के उपरांत तीनों रिट याचिकाएं निरस्त कर दी गई। माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद नवीन मंडी से तीन पानी के मध्य सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी आयेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
