खटीमा : उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज से गंभीर मामला सामने आया है…जहां खेल शिक्षक पर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी का भी घेराव किया गया और उन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए।
जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक छात्रा की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ के दौरान शिक्षक ने वीडियो डिलीट कर दी।
घटना के विरोध में ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं….लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को लोगों के बीच से निकालकर कोतवाली ले गई।
इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को भी रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

