हल्द्वानी : आज नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण हेतु स्थापित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन माननीय महापौर द्वारा किया गया।इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता स्तर में भी सुधार होगा।नगर आयुक्त ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
