गोपेश्वर : शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र उत्सव डोलियाँ सकुशल बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। इस दिव्य आगमन के साथ ही धाम में कपाट खुलने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है।
योगध्यान बद्री मंदिर, पांडुकेश्वर से पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद इस पावन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद उत्सव डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और पवित्र गाडू घड़ा के साथ यह काफिला भव्य रूप से बदरीनाथ धाम की ओर रवाना हुआ।
यात्रा के दौरान जय बद्री विशाल के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह यात्रा आगे बढ़ी। विष्णुप्रयाग, लामबगड़ और हनुमानचट्टी जैसे प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय लोगों ने डोलियों का पारंपरिक स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे मार्ग पर पुलिस की चाक-चौबंद तैनाती रही…जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतकाल में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद उद्धव जी और कुबेर जी योगध्यान बद्री में विराजमान रहते हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले इनका पुनः बदरीनाथ धाम लौटना एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
