देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है…जिसमें उन्होंने यात्रा को केवल आस्था नहीं….बल्कि जिम्मेदारी और संस्कृति से जोड़ते हुए पांच संकल्पों का पालन करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस यात्रा के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्य आज पर्यटन, आध्यात्मिकता और विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने यात्रियों से आग्रह करते हुए पांच संकल्पों को अपनाने की बात कही……
पहला संकल्प: यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, नदियों और धामों को साफ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
दूसरा संकल्प: हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी का सम्मान करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं, जैसे “एक पेड़ मां के नाम” जैसे प्रयासों में भागीदारी करें।
तीसरा संकल्प: सेवा भाव को अपनाएं, सहयात्रियों की मदद करें और देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के साथ संवाद कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें।
चौथा संकल्प: अपने कुल खर्च का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों की खरीद पर खर्च करें, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को बल मिले।
पांचवां संकल्प: यात्रा के सभी नियमों और यातायात निर्देशों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
प्रधानमंत्री ने यह भी अपील की कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान प्रकृति के साथ जुड़ें और डिजिटल माध्यमों से कुछ दूरी बनाकर इस आध्यात्मिक अनुभव को पूरी तरह महसूस करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

