Admission 2026

उत्तराखंड: स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन शुरू, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : देहरादून से खेल और शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है…जहां उन्हें कम उम्र से ही प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, तैराकी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी विशेष खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित

आवेदन के लिए छात्रों की उम्र 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और प्रतिभा के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चयनित छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जो बच्चे खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें