*शैमफोर्ड स्कूल की हर्षिता ने जीता अंडर-15 बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब
हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजित डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। गर्ल्स के अंडर 15 सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में शैमफोर्ड स्कूल की हर्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। अंडर 17 डबल्स में भी शैमफोर्ड स्कूल की हर्षिता एवं हर्षिता तिवारी की जोड़ी उप विजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जिले के लगभग 25 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव श्री बी. एस. मनकोटी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने विजेता प्रतिभागियों एवं कोच रवींद्र कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाऐं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 



