खटीमा में शर्मनाक: खेल शिक्षक ने बनाई छात्रा की अश्लील वीडियो, शिक्षक सुखविंदर निलंबित
खटीमा के चकरपुर में खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने पर भारी हंगामा। आरोपित शिक्षक सुखविंदर सिंह निलंबित, बीईओ पर भी गिरी गाज।

खटीमा: उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भानुप्रताप कुशवाहा मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीईओ का घेराव करते हुए उन पर आरोपी शिक्षक को संरक्षण देने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि प्रधानाचार्य द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद शिक्षक सुखविंदर सिंह के खिलाफ पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी स्कूल पहुंच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी शिक्षक को भीड़ के चंगुल से बचाया और उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक काफी समय से छात्राओं को वीडियो के जरिए डरा-धमका रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और डिजिटल सबूत जुटाने की कोशिश में है।
इस पूरे प्रकरण में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी खेल शिक्षक सुखविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने और आरोपी को संरक्षण देने के आरोपों के चलते खंड शिक्षा अधिकारी कुशवाहा को भी रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल, चकरपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कठोरतम सजा दी जाए। प्रशासन ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
