- जनपद टिहरी- विनयखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गेवाली में बादल फटनें से गदेरे में बहे स्वास्थ्यकर्मी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।
आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेवाली विनयखाल क्षेत्र में बादल फटने से एक व्यक्ति के बहने की सूचना है। है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से उ0नि0 दीपक जोशी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के लिये एसडीआरएफ टीम को लगभग 11 किमी0 की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जो कि विनयखाल गदेरे में बहा है l वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है जो कि बूढाकेदार में बादल फटनें की सूचना पर सर्चिंग के लिये अपनी टीम के साथ गया था और वहां से वापस लौटते समय गदेरे को पार करनें के दौरान उक्त स्वास्थ्यकर्मी का पैर फिसलकर गदेरे में बह गया जिसका शव एसडीआरएफ टीम द्वारा गेवाली गदेरे से बरामद कर 11 किमी0 की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम:- वृजमोहन पुत्र श्री सेवादास उम्र- 56 वर्ष निवासी:- ग्राम सौला घनसाली टिहरी गढवाल।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
