हल्द्वानी – कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सडक, जलभराव, आपदा राहत आदि से सम्बन्धित आई।
कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीन से चिकित्सक एवं कार्मिकों की उपस्थित अनिवार्य है। इसके लिए सीएमओ सभी पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीनें लगवाना सुनिश्चित करें। आयुक्त दीपक रावत
जनसुनवाई मे आयुक्त श्री रावत ने कहा कि पर्वतीय जनपदों में दुरस्त क्षेत्रों मेंं जहां पर निजी चिकित्सालय नही केवल लोगों को सरकारी चिकित्सालयों पर ही आश्रित होना पडता है और आपदा के दौरान सडक मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से मार्ग बन्द हो जाते है, और लोग कही नही जा सकते इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के इस प्रकार के चिकित्सालयों में डाक्टरों एवं कार्मिकों की नियिक्त शतप्रतिशत अनिवार्य है। आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरीश चन्द्र पंत को पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सालयों मे शतप्रतिशत चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री रावत ने सीएमओ को निर्देश दिये कि पर्वतीय दुरस्थ क्षेत्रों में जहां पीएचसी सेंटर हैं उनकी साप्ताहिक मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में काफी संख्या में भूमि विवाद आने पर आयुक्त ने भूमि क्रय करने वाले सभी क्रेताओं से कहा कि भूमि क्रय करने के पश्चात भूमि का सीमांकन व चाहरदीवारी अवश्य कर लें। उन्होंने कहा लोग भूमि क्रय कर लेते है लेकिन सीमांकन व चाहरदीवारी नही करने से कुछ वर्षों के पश्चात मौके भूमि उपलब्ध नही होती है उस स्थान पर दूसरा व्यक्ति काबिज हो जाता है। इसलिए सभी इस प्रकार के कृत्य से बचने के लिए भूमि सीमांकन अवश्य करें।
विगत दिनों आयुक्त दीपक रावत द्वारा ओखलढूंगा चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय द्वारा उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर करने पर आयुक्त ने सीएमओ के साथ ही ओखलढूगा के चिकित्सासक डा0 शोवित को तलब किया। जुलाई में डा0 शोवित केवल दो दिन ही आये लेकिन हस्ताक्षर पंजिका में पूरे माह के हस्ताक्षर किये गये। ओखलढूगा के चिकित्सक के बयान से आयुक्त संतुष्ट नही होने पर। आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिये। उन्होंने कहा जांच में कृत्य पाये जाने पर सम्बन्धित चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जनसुनवाई में भुवन गुणवंत निवासी रामगढ ने बताया कि रामगढ ब्लाक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जो नये कार्य किये जा रहे है जलसंस्थान द्वारा पुरानी पाईप लाईनों से पानी जोड दिया है नई पाईप लाईन नही बिछाई गई है। जिस पर आयुक्त ने जेजेएम के अधिशासी अभियंता को कार्यालय में तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अर्चना इंटिरियर डिजाइनर ने बताया कि उनके द्वारा बजूनियाहल्दू में दो भवनों का कार्य किया गया लेकिन 60 लाख की धनराशि भवन स्वामी द्वारा नही दी गई। आयुक्त ने दोनो पक्षों को आने वाले जनसुनवाई मे तलब किया। जनसुनवाई में कुंदन सिह नेगी सैनिक दमुवांढूगा ने भूमि क्रय की थी लेकिन मौके पर भूमि नही होने,गंगा देवी निवासी हल्दूचौड ने दुकान का कब्जा दिलाने की मांग की, ताहिर हुसैन ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की। जनसुनवाई मे अधिकांश शिकायतों का आयुक्त द्वारा मौके पर समाधान किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
