हल्द्वानी- रेलवे अतिक्रमण को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने डीएम को तैयार मास्टर प्लान सौंप दिया है। 4365 अतिक्रमण मकानों पर 28 दिन तक चलेगा बुलडोजर रेलवे ने सौंपा मास्टर प्लान, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
हल्द्वानी में रेलवे ने भूमि से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू कर दी है रेलवे और जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रहा है। रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को मास्टर प्लान सौंप दिया है 28 दिन तक लगातार अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलेगा, जबकि दो दिन रिजर्व में रखे गए हैं। रेलवे ने जिला प्रशासन से फोर्स भी मांगी है। अब जिला प्रशासन को तय करना है कि कब से अतिक्रमण तोड़ा जाएग इसे लेकर डीएम जल्द ही रेलवे और पुलिस के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

रेलवे ने डीएम धीराज गर्ब्याल को मंगलवार को मास्टर प्लान सौंपा है मास्टर प्लान में रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए वह कितने कर्मचारी लगाएगा, जेसीबी, रेलवे पुलिस फोर्स लगाएगा, इसकी जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि किस दिन कितना वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के प्लान में दो दिन रिजर्व में रखे हैं। अतिक्रमण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक तोड़ा जाएगा।
इसके अलावा रेलवे ने अतिक्रमण की जद में आने वाली सरकारी संपत्ति, निजी संपत्ति, धार्मिक स्थल की सूची भी जिला प्रशासन को सौंपी है। जिला प्रशासन से फोर्स और मजिस्ट्रेट भी मांगे गए हैं। हालांकि अभियान कब से शुरू किया जाए अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
