त्यूणी : त्यूणी से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है…जहां जौनसार बावर के खारसी गांव में 29 अप्रैल को एक ही परिवार में 6 शादियां एक साथ होने जा रही हैं।
संयुक्त परिवार की मिसाल पेश करते हुए परिवार के पांच भाइयों और एक बहन का विवाह एक ही दिन तय किया गया है। इस खास मौके पर एक साथ पांच बहुएं घर आएंगी…जबकि एक बेटी की विदाई भी होगी।
यह आयोजन न सिर्फ परंपरा और एकजुटता का प्रतीक है…बल्कि फिजूलखर्ची को कम करने का भी एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक खारसी गांव के दौलत सिंह चौहान और उनके भाई मोहन सिंह चौहान ने मिलकर अपने छह बच्चों की शादी एक साथ करने का फैसला लिया है। 28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों का खास ध्यान रखा जाएगा।
शादी समारोह में जौनसारी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी…जहां लोक वाद्ययंत्र, पारंपरिक नृत्य और परिधान इस आयोजन को खास बनाएंगे।
इसके साथ ही मेहमानों के लिए पारंपरिक भोजन और खास स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
