कालाढूंगी में सियासी सरगर्मी तेज, नीरज तिवारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
कालाढूंगी (नैनीताल)। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार मुकाबला रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं, और कांग्रेस के भीतर एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—नीरज तिवारी।
क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, जनसंघर्षों और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नीरज तिवारी इन दिनों कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में सबसे अधिक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क ने उन्हें आम जनता के बीच एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्षों से भाजपा के कब्जे में रही कालाढूंगी सीट इस बार उतनी आसान नहीं रहने वाली। बदलते समीकरण और जमीनी स्तर पर बढ़ती नाराजगी के बीच कांग्रेस इस सीट पर मजबूत चुनौती देने की रणनीति में जुटी हुई है।
नीरज तिवारी का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव भी उनके पक्ष को मजबूत करता है। वर्तमान में वे कांग्रेस कमेटी (उत्तराखंड) के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं और इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।
नीरज तिवारी का प्रोफाइल:
👉प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस कमेटी (उत्तराखंड)
👉पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नैनीताल
👉उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी
👉सह-संयोजक, RGPRS (उत्तराखंड)
👉संयोजक – राम चरण शरणम् ट्रस्ट
👉अध्यक्ष – श्री सीताराम विद्यापीठम् (संस्कृत विद्यालय)
👉अध्यक्ष – सेतु सामाजिक विकास समिति (रजि.)
क्षेत्र में शिक्षा, समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार सक्रिय रहने वाले नीरज तिवारी ने एक मजबूत जनाधार तैयार किया है। यही वजह है कि आगामी चुनावों को लेकर उनकी दावेदारी को गंभीरता से देखा जा रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण के समय क्या निर्णय लेती है, लेकिन इतना तय है कि कालाढूंगी की राजनीति इस बार दिलचस्प मोड़ लेने वाली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
