भीमताल : भीमताल से बड़ी खबर सामने आई है…जहां विशेष समुदाय के एक युवक पर युवतियों के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी के खिलाफ मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने से नाराजगी और बढ़ गई है।
इसी बीच प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी के परिवार द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी की मां को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्हें निर्धारित तिथि पर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर भूमि से संबंधित प्रमाण देने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई न होने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।
स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान 
