देहरादून/टिहरी : टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की है।
सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तुरंत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है, ताकि हर स्तर पर राहत कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

