टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुई, जहां सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए यह लोग हरिद्वार गए थे, हादसे में उसके बेटे की भी मौत हो गई है, जिससे घटना और अधिक दुखद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनास्थल से 2 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
