CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी शिकायतों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें….इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करना और लोगों को उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उनके निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास और जरूरी कार्यों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दीपक मेहरा और मोहन पाठक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

इसके अलावा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा और उपजिलाधिकारी मोनिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें