लालकुआं: नगर पंचायत लालकुआं में चल रहे विकास कार्यों और शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को शहरी विकास विभाग के निदेशक ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।
निरीक्षण के दौरान हाट बाजार, एमआरएफ सेंटर, रजत जयंती पार्क और नगर पंचायत कार्यालय से जुड़े विषयों पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ विस्तार से बातचीत की गई। निदेशक ने रजत जयंती पार्क समेत नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की सराहना की।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ सभासद और कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
