उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

नगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले एक युवक ने तोड़ा दम

लालकुआं। नगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्कूटी और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21 वर्ष), निवासी ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और दीक्षित बिष्ट (24 वर्ष), निवासी भवाली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नगला के पास स्कूटी और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की भी हादसे में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

हादसे में शामिल कैंटर का पंजीकरण नंबर UP25 FT 1983 और स्कूटी का नंबर UK04 AN 5112 बताया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें