हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा
हरिद्वार में तेज आंधी तूफान के कारण अचानक दीवार गिर गई. जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आए आंधी तूफान के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की करीब 20 फुट लंबी दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ. दिन में यह घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. क्योंकि ज्वालापुर घनी आबादी वाला क्षेत्र है.
देर रात करीब 11 बजे अचानक से तेज आंधी तूफान आया. ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी की टंकी के समीप बनी दीवार तेज आंधी तूफान के कारण अचानक गिर गई. दीवार गिरने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. वहां दो गाड़ियां खड़ी हुई थी और मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी दो कारें दब गई. दोनों कारें दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था.
आंधी तूफान से भरभराकर गिरी दीवार
हादसे के बाद इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि दीवार कुछ दिन पहले रामलीला आयोजन के दौरान गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा था. दीवार के ठीक बगल में दर्शक दीर्घा बनाई गई थी और रामलीला देखने आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाती थीं. ऐसे में आयोजन के दौरान दीवार गिरने से कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी.
राहत एवं बचाव टीम को मौके पर भेजा गया है. मलबा हटाने और राहत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाएगा.
-मीरा रावत कैंतुरा,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी-
स्थानीय निवासी अतुल गुप्ता ने बताया कि दीवार गिरने से पानी की टंकी को भी खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की जर्जर दीवार को लेकर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए था.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
