देहरादून: उत्तराखंड में पत्रकारों और उनके परिवारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण कोष और पेंशन योजना से जुड़े मामलों पर विचार किया गया। बैठक में चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। वहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक वरिष्ठ पत्रकार के इलाज के लिए 5 लाख रुपये और चार वरिष्ठ पत्रकारों को हर महीने 8000 रुपये पेंशन देने की संस्तुति भी की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक हुई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पत्रकारों और उनके परिजनों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित एक वरिष्ठ पत्रकार के उपचार के लिए भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की संस्तुति की गई।
मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की संस्तुति की।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकट में फंसे पत्रकारों और उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मामलों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं…ताकि पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को जरूरत के समय सहायता मिल सके।
बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा व शशि शर्मा मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 
