रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे पर दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिनों सड़क हादसों में छह लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती के दावे किए थे, लेकिन शुक्रवार रात बगवाड़ा मंडी के सामने हुए दर्दनाक हादसे ने इन दावों पर फिर सवाल खड़े कर दिए. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की जान चली गई.
डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा: ग्राम सहजनी, रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान बीती रात अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान पुत्र हंसनाथ चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर वापस लौटना था. बताया गया कि रात करीब दस बजे जब दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चौहान को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी भी मौत हो गई.
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक रोहित के पिता राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनका बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. वहीं, अक्षय लाल चौहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से वापस अपने घर जाने वाले थे. लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है.
रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के मुताबिक,
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-संजय पाठक,कोतवाली प्रभारी-
हादसों पर रोकथाम के उपायों पर उठे सवाल: क्षेत्राधिकार विभव सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई जहां दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं. पीड़ित परिवार की तरह तरफ से जो भी तहरीर प्राप्त होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
सितारगंज हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. हालिया हादसे में दो लोगों की मौत के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
