देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे…जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम फैलाने और राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी।
रुद्रप्रयाग जिले में मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया…जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने की गलत जानकारी दी जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार ऐसे 4 से 5 और संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं…जिनकी जांच जारी है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि चारधाम यात्रा की आस्था और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं।
साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
