नैनीताल (भीमताल/ज्योलीकोट): जनपद नैनीताल में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम पहल की गई है। विकास खंड भीमताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में ‘उड़ान सीएलएफ’ के माध्यम से संचालित फूड वैन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट द्वारा किया गया।
इस फूड वैन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ भोजन उपलब्ध कराना और साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

फूड वैन के संचालन से न केवल स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा…बल्कि क्षेत्रीय उत्पादों जैसे ताजी सब्जियां, दालें और मसाले को भी एक बड़ा बाजार मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस पहल की खास बात यह है कि फूड वैन का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और वे सीधे तौर पर अपनी आय बढ़ा सकेंगी।
प्रशासन के अनुसार यह पहल उद्यमिता को बढ़ावा देने और गांव स्तर पर सतत आय के स्रोत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी 9 और फूड वैन शुरू किए जाने की योजना है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
