देहरादून: ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ा 12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास तेजी से तैयार किया जा रहा है। करीब 716 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का लगभग 44 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास झाझरा से शुरू होकर पांवटा साहिब-बल्लूपुर (एनएच-7) मार्ग को जोड़ते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से कनेक्ट होगा। इसके चालू होने के बाद देहरादून शहर के भीतर आने वाले भारी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा….जिससे जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी।
यह मार्ग खासतौर पर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र, विकासनगर, हर्बर्टपुर और पांवटा साहिब की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आसान और तेज विकल्प बनेगा। साथ ही हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
परियोजना को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सड़क की डिजाइन स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है…जबकि वन क्षेत्रों में इसे 80 किमी प्रति घंटा सीमित किया गया है। वन संरक्षण के लिए सड़क की चौड़ाई को 30 मीटर तक सीमित रखा गया है, ताकि पेड़ों और प्राकृतिक संसाधनों को न्यूनतम नुकसान हो।
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें बड़े जानवरों के लिए 350 मीटर लंबा व्हीक्युलर ओवरपास और एक कैटल ओवरपास बनाया जा रहा है। इसके अलावा 7 छोटे पुल, 21 बॉक्स कल्वर्ट और छोटे जीवों के लिए 5 विशेष पाइप कल्वर्ट का निर्माण भी जारी है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर फेंसिंग, साइन बोर्ड और वन्यजीव चेतावनी संकेत लगाए जा रहे हैं…ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
परियोजना पूरी होने के बाद देहरादून में ट्रैफिक दबाव कम होगा। प्रदूषण घटेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी बेहतर हो जाएगी…जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
