कालाढूंगी। रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर कमोला ढोनिया नाले के पास बृहस्पतिवार सुबह हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में उसके पिछले हिस्से से टकरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
एसआई तनवीर आलम के मुताबिक लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35) पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। हेलमेट पहनने के बावजूद गंभीर चोटों के कारण पुष्कर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मार्चुला में पुष्कर के दो डंपर चलते हैं। वहां से काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुष्कर के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीखपुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पुष्कर अपने माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 

