श्री केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान: फ़िर पहुंचे केदारधाम
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने श्री केदारनाथ यात्रा की सभी सुविधाओं को और भी चाक चौबंद करने के मद्देनजर ख़ुद ही कमान संभाल ली है। देर शाम जिलाधिकारी फ़िर केदारधाम पहुंचे जहां पहुंचते ही उन्होंने यात्रा में लगे यात्रा मजिस्ट्रेट सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजस्व, पुलिस,स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ के अधिकारियों के साथ बैठक कर 2 दिन की यात्रा का फीडबैक लिया और इस अवधि में हुए उनके अनुभवों को सुन कर आगामी यात्रा को और बेहतर तथा सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को और अधिक चौकसी बरतने के साथ ही सभी श्रद्धालुओं से सौम्य और मधुर व्यवहार करने को कहा। उन्होंने ये भी निर्देशित किया कि सभी लोग इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कोई भी यू ट्यूबर ब्लॉगर मंदिर परिसर के आस पास ना तो ड्रोन उड़ा पाए और ना ही यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाली कोई वीडियो बना पाए। ज़िला सूचना अधिकारी को यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाले वीडियो, ब्लॉग या रील पर निरंतर पैनी नज़र रखते हुए संज्ञान में आते ही उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य,पेयजल,विद्युत और सुलभ के सभी कार्मिकों को 24/7 अलर्ट मोड में रहने के साथ ही उनको इससे संबंधित किसी भी शिकायत के संज्ञान में आते ही 10 मिनट के अंदर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बीकेटीसी के कार्मिकों को यात्रा में लगे प्रशासन के अधिकारियों के साथ त्वरित और बेहतर संपर्क बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र और सुगम दर्शन की निर्बाध गति को बनाए रखने हेतु विशेष रूप से सचेत किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 



