पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी सिंतोली गांव की 10 वर्षीय बच्ची की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने मामा की शादी में मां के साथ पंचेश्वर घाटी के नेत्रसलान गांव गई थी। शादी के दूसरे दिन नदी में नहाने के दौरान डूबने से वह काल के गाल में समा गई।सिंतोली गांव की 10 वर्षीय भावना (पीहू) पुत्री सुमिरन सिंह कार्की अपनी मां सरस्वती देवी के साथ मामा की शादी में शामिल होने के लिए पंचेश्वर क्षेत्र के नेत्रसलानभावना (फाइल फोटो)गांव गई थी।
शादी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह मां और घर के अन्य सदस्यों के साथ वह नहाने के लिए सरयू नदी पहुंची। सभी नदी में नहा रहे थे तभी अचानक भावना डूब गई। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे किसी तरह नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिनवहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमन आलम ने बताया कि बच्ची को मृत हालत में अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, बच्ची की मौत से मां बदहवास है। बच्ची के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बच्ची नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
