उत्तराखंड: एसटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही –हत्या के प्रयास और लूट की घटना कर फरार 25000/-रूपये का ईनामी बदमाश को मथुरा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश मे करता था लूट की घटनाये, काफी लम्बे समय से था फरार। *उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जगहो में नाम व पहचान छुपाकर रहा था शातिर अभियुक्त भागने की फिराक में था बदमाश, एसटीएफ. के तकनीकी इनपुट व सटीक सूचना से हुआ गिरफ्तार।
उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इस क्रम में एसटीएफ की कुमांऊ टीम द्वारा कोतवाली सितारगंज की टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन मथुरा से कोतवाली सितारगंज मे पंजीकृत हत्या के प्रयास एवं लूट का शातिर 25 हजार का इनामी बदमाश चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया।
बदमाश चेतन सिंह बिष्ट द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर माह फरवरी-2025 में कोतवाली सितारगंज क्षेत्र मे एक परचून की दुकान के गल्ले से पैसे एवं 03 फोन की लूट की गयी थी, दुकानदार के विरोध करने पर उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन अवस्था मे घायल कर फरार हो गया था । उक्त घटना से सम्बन्धित 02 अभियक्तों को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका था, अभियुक्त चेतन बिष्ट तब से लगातर फरार चल रहा था तथा उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश मे अलग अलग जगह मे छुप कर अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त चेतन के विरुद्ध जनपद नैनीताल मे भी पूर्व से चोरी और लूट के अभियोग पंजीकृत है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*1. चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 34 बर्ष*टीमः उत्तराखण्ड STF*1. निरीक्षक विकास चौधरी 2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी3. उ0नि0 कृष्ण गोपालमठपाल4. हे0 का0 महेन्द्र गिरी5. हे0 का0 किशोर कुमार6. कान्स. जीतेन्द्र कुमार7. किशन चंद्र शर्मा (टेक्निकल हैंड) *कोतवाली सितारगंज टीम* 1.व0उ0 नि0 राजेंद्र मुनियाल 2. का0 विनोद जोशी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
