उत्तराखंड: टिहरी दुर्घटना में मृतकों और घायलों को मिलेगी सहायता, पीएम-सीएम ने की मदद की घोषणा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून/टिहरी : टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत का बड़ा ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

वहीं राज्य सरकार भी राहत देने में पीछे नहीं है। उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहकर हर जरूरी मदद पहुंचाए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें