पौड़ी गढ़वाल : पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
सीमित संसाधनों और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैठाणी के श्री गुरु रामराय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लेकर कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया और भारतीय सेना में अधिकारी बनीं।
मानसी के पिता राजेश रतूड़ी…जो पेशे से शिक्षक हैं उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार और अनुशासित रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
मानसी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी मानसी को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।
मानसी रतूड़ी की यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है…बल्कि यह पहाड़ की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
